राज्य सहकारी बैंक ने 147 करोड़ का लाभ कमाया, देश का पहला 21% लाभांश देने वाला सहकारी बैंक बना – भारत केसरी टीवी

राज्य सहकारी बैंक ने 147 करोड़ का लाभ कमाया, देश का पहला 21% लाभांश देने वाला सहकारी बैंक बना

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य सहकारी बैंक ने 1686 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ अपने सकल व्यवसाय को 27324 करोड़ रुपए तक पहुंचाया है। बैंक की जमा राशि बढक़र 16335 करोड़ तथा ऋण पोर्टफोलियो 10989 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान बैंक ने 147.64 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी शिमला में राज्य सहकारी बैंक के 60वें वार्षिक साधारण अधिवेशन में अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने दी। अधिवेशन में निदेशक मंडल के सभी सदस्य तथा 108 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अध्यक्ष ने सहकारिता से जुड़े सभी प्रतिनिधियों से कहा कि सामूहिक प्रयासों और दृढ़ संकल्प के कारण प्रदेश में सहकारिता को नई दिशा मिली है। बैंक ने शुद्ध एनपीए को घटाकर 0.42 प्रतिशत तक लाने में सफलता हासिल की है। राज्य सहकारी बैंक देश का पहला ऐसा संस्थान बन गया है, जो अपनी सहकारी सभाओं को 21 प्रतिशत की दर से लाभांश देगा। सहकारी सभाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बैंक ने 20 प्रतिशत की दर से अधिकतम 15 हजार रुपए तक के बोनस शेयर जारी करने का भी निर्णय लिया है।

#HimachalCooperativeBank #BankingNews #ProfitAnnouncement #Dividend21Percent #FinancialGrowth #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000