हिमाचल के 429 बस्तियों को जोड़ेगी 295 नई सड़कें, 1538 किलोमीटर का जाल बिछाया जाएगा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के 429 बस्तियों को जोड़ेगी 295 नई सड़कें, 1538 किलोमीटर का जाल बिछाया जाएगा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने सदन में उठाया था मामला
प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के चौथे चरण के अंतर्गत ग्रामीण सडक़ सर्वे ऐप के माध्यम से सडक़ सुविधा से वंचित हिमाचल प्रदेश की 1945 योग्य बस्तियों का सर्वे किया गया है, जिसकी मंत्रालय की टेक्निकल विंग द्वारा जांच पड़ताल की जाएगी। योजना के पहले चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश की 429 बस्तियों को 295 सडक़ परियोजनाओं के माध्यम से 1538 किलो मीटर लंबी सडक़ों का जाल बिछाकर सडक़ से जोड़ा जायेगा। उन्होंने राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी को बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के चौथे चरण का सर्वे सभी राज्यों/केन्द्र शाषित राज्यों ने पूरा कर लिया है और मंत्रालय की टेक्निकल टीम नेशनल रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी सर्वे की रिपोर्ट की जांच पड़ताल कर रही है।
इस सर्वे में सडक़ सुविधा से वंचित देश में कुल 51,343 बस्तियों का सर्वे किया गया है, जिसमे से अस्थाई तौर पर 40,547 बस्तियों को योग्य माना गया है। मंत्रालय की टेक्निकल टीम नेशनल रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा 30,129 बस्तियों को सत्यापित किया गया है और बाकी बस्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को बताया कि केंद्र सरकार ने 11 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के चौथे चरण की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत देश में सडक़ मार्ग से वंचित 25,000 बस्तियों को साल भर सडक़ मार्ग की सुविधा प्रदान की जाएगा

#GraminSadakYojana #HimachalDevelopment #RuralConnectivity #प्रधानमंत्रीग्रामीणसड़कयोजना #Infrastructure #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000