सोलन में विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते फोरैस्ट गार्ड रंगे हाथों गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन में विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते फोरैस्ट गार्ड रंगे हाथों गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

विजीलैंस बद्दी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नालागढ़ की पल्ली बीट में तैनात एक फोरैस्ट गार्ड को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी फोरैस्ट गार्ड की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी फोरैस्ट गार्ड एक व्यवसायी से शिकायत के निपटारे के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित से बातचीत के बाद 50 हजार रुपए में मामला रफा-दफा करने पर सहमति बनी, लेकिन बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने विजीलैंस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर डीएसपी विजीलैंस डा. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विजीलैंस टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विजीलैंस डा. प्रतिभा चौहान ने बताया कि नालागढ़ की पल्ली बीट में तैनात एक फोरैस्ट गार्ड को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है। एसपी विजीलैंस वीरेंद्र कालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरैंस’ नीति पर काम कर रहा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।#VigilanceAction
#CorruptionFreeHimachal
#ForestGuard
#Solan
#ZeroTolerance
#HimachalPradesh

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000