देवरी स्कूल के नए भवन में शुरू हुई कक्षाएं, सीएम सुक्खू और प्रियंका गांधी ने विद्यार्थियों को दी बधाई – भारत केसरी टीवी

देवरी स्कूल के नए भवन में शुरू हुई कक्षाएं, सीएम सुक्खू और प्रियंका गांधी ने विद्यार्थियों को दी बधाई

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाएं शुरू होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवरी के भवन का निर्माण करीब 70 लाख रुपये की लागत से, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरी का नया भवन 3.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पुराना स्कूल भवन 14 अगस्त, 2023 को भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने स्कूल के पुनर्निर्माण में सराहनीय सहयोग दिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूल निर्माण के लिए एक बीघा से अधिक भूमि दान करने वाली स्थानीय निवासी चिंता देवी, दासी देवी और पुन्नी देवी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्निर्माण कर रही है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश वर्ष 2021 के 21वें स्थान से अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी ने खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल न हो पाने पर विद्यार्थियों के लिए संदेश भेजा। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने उनका संदेश पढ़कर सुनाया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देवरी में वर्ष 2023 में आई आपदा का सभी लोगों ने साहस के साथ सामना किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 12 सितंबर, 2023 को स्वयं इस त्रासदी को देखा था। पिछले तीन वर्षों में क्षतिग्रस्त स्कूल भवन के पुनर्निर्माण के लिए किए गए प्रयासों पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सितंबर में स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से मिलने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा का बहादुरी से सामना किया और अपने साहस एवं दृढ़ संकल्प से साबित किया कि उनका हौसला हिमालय की तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थी संविधान के मूल्यों, समानता, आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को समझेंगे तथा यहीं से उनके कौशल विकास की नींव मजबूत होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताया।

इस अवसर पर शिक्षा सचिव राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित अन्य अधिकारी शिमला में उपस्थित रहे। मंडी में एचपीएमसी बोर्ड सदस्य जोगिंदर गुलेरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000