सोलन में शराब पार्टी बनी खूनी खेल! देवता पर बहस के बाद युवक ने दोस्त पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल – भारत केसरी टीवी

सोलन में शराब पार्टी बनी खूनी खेल! देवता पर बहस के बाद युवक ने दोस्त पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जिला सोलन के करोल कॉलोनी में शराब के नशे में 2 युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान एक युवक ने अपने साथी और बीच-बचाव करने आए युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

एसपी साई दत्तातरे वार्मा ने बताया कि रात को करोल कालोनी, बसाल में 3 युवक एक किराए के कमरे में शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मयंक और निखिल के बीच देवता को लेकर किसी बात पर बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। बीच-बचाव करने पर निखिल ने शराब की आधी भरी कांच की बोतल से सारांश के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों युवक बाथरूम में चले गए, जहां निखिल ने शैफ चाकू से मयंक पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले सारांश पर भी चाकू से वार किया गया और उसके बाएं कंधे पर चोटें आई। बाद में मयंक को पेट में चाकू लगने की जानकारी सामने आई। उसे अभिषेक और वैभव द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। मयंक का वर्तमान में आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। अन्य घायल युवक का भी उपचार करवाया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000