राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन, राज्यपाल ने किया कोष में योगदान – भारत केसरी टीवी

राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन, राज्यपाल ने किया कोष में योगदान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राजभवन में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा तथा सैनिक कल्याण उपनिदेशक (शिमला एवं किन्नौर) लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चंबियाल ने राज्यपाल को सशस्त्र सेना का ध्वज लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं और सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अपना योगदान दिया।

Advertisement

 

Advertisement

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पूरे देश में 7 दिसंबर 2025 को मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी भू-भाग को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है, ताकि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में भी इसका प्रभावी रूप से आयोजन किया जा सके।

 

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिक सशस्त्र सेनाओं का गौरव हैं, इसलिए इस महान कार्य में सभी का उदार योगदान आवश्यक है। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए खुलकर दान करें। एकत्रित धनराशि उन शहीदों के आश्रितों की सहायता और राहत के लिए प्रयुक्त की जाएगी, जिन्होंने मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

#ArmedForcesFlagDay #RajBhavan #HimachalGovernor #SainikWelfare #BraveSoldiers #ExServicemenWelfare #HimachalNews #FlagDay2025

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000