Himachal Winter Session: युवाओं को मिली नौकरियों पर विपक्ष का सवाल, CM सुक्खू बोले—जल्द देंगे पूरी जानकारी – भारत केसरी टीवी

Himachal Winter Session: युवाओं को मिली नौकरियों पर विपक्ष का सवाल, CM सुक्खू बोले—जल्द देंगे पूरी जानकारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन का आगाज प्रश्नकाल के साथ हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के तहत हर साल एक लाख व पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने की बात कही गई थी। यह प्रश्न पिछले वर्ष भी लगा था, जिसमें भी उत्तर नहीं मिल पाया था। एक साल बाद भी वही स्थिति बनी हुई है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार में अलग-अलग बयान आते हैं, जिसमें कभी 34 हजार व कभी 23 हजार नौकरियां बताई जा रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही सूचना उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, बोर्ड, निगमों व विभागों में पदपूर्ति को लेकर के प्रश्न पर सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य में आउटसोर्स व अन्य तरीकों से रोजगार प्रदान किए जा रहे हैं, जिसे लेकर जल्द ही सूचना प्रदान की जाएगी। झंडूता के विधायक जीआर कटवाल ने सदन में यह सवाल पूछा था।

Advertisement

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के गृह रक्षक के बारे पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री की ओर से 700 पदों को भरने पर सॉफ्टवेयर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया की वित्तीय स्थिति ठीक होने पर 2016 से 2022 के दो हजार सेवानिवृत्त कर्मियों को एरियर की किस्त भी जारी कर दी जाएगी। विधायक रणवीर निक्का ने कहा कि रिटायर हो चुके गृह रक्षक लगातार आर्थिक समसया जूझ रहे हैं।

#HimachalWinterSession #HPAssembly #JobUpdatesHP #YouthEmployment #CMSukhu #JaiRamThakur #HimachalNews #EmploymentDebate #HPPolitics #VidhanSabha

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000