एचपीएसडीएमए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात, कहा- 2027 में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार – भारत केसरी टीवी

एचपीएसडीएमए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात, कहा- 2027 में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार

[मदन शर्मा]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपक राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने दीपक राठौर को एचपीएसडीएमए का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपक राठौर लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशों के अनुसार राठौर को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपक राठौर कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं और एक साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

दीपक राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमेशा संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप वह मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं और राजनीतिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है तथा वर्ष 2027 में भी वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

राठौर ने यह भी कहा कि डॉ. वाई.एस. परमार के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री होंगे, जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल करेंगे।

इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, सुरेश कुमार तथा हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000