मिशन रिपीट की तैयारी: कांग्रेस के नए अध्यक्ष विनय कुमार संभालेंगे कमान – भारत केसरी टीवी

मिशन रिपीट की तैयारी: कांग्रेस के नए अध्यक्ष विनय कुमार संभालेंगे कमान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

कांगे्रस के नए अध्यक्ष विनय कुमार के ताजपोशी समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मिशन रिपीट की ओर बढऩे में महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक लेकर जाएंगे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एक नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जोश से साथ उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है। जल्द ही संगठन का पुनर्गठन होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा विनय कुमार रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। कांग्रेस पार्टी ने लंबे मंथन के बाद विनय को इस पद पर नियुक्त किया है।

विनय कुमार के अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। विनय कुमार के नेतृत्व में निश्चित तौर पर एकजुटता से सरकार में वापसी करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक, महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्टी सह-प्रभारी विदित चौधरी व चेतन चौहान, सुरेंद्र शर्मा, नरेश चौहान, भवानी सिंह पठानिया, रितेश कपरेट, निगम व बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे।

रजनी पाटिल बोलीं, सुक्खू ने दी प्रदेश को नई दिशा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को पुन: सत्ता में लाने में संगठन की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सुक्खू ने राज्य को नई दिशा दी है। आज हिमाचल सरकार द्वारा की गई नई पहलों की सराहना की जा रही है।

#MissionRepeat #HimachalCongress #VinayKumar #MukeshAgnihotri #CongressPresidentHP #HimachalPolitics #HPNews #ShimlaNews #PoliticalUpdates #INCIndia #CongressLeadership #HimachalElections

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000