एशिया की मेजर पावर बना भारत: अमेरिका-चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी ताकत, पाकिस्तान टॉप-15 से भी बाहर – भारत केसरी टीवी

एशिया की मेजर पावर बना भारत: अमेरिका-चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी ताकत, पाकिस्तान टॉप-15 से भी बाहर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

भारत का लगातार बढ़ रहा प्रभाव टॉप-15 में भी नहीं है पाकिस्तान
2019 के बाद पहली बार रूस ने एशिया में अपनी स्थिति मजबूत की
आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट ने अपना वार्षिक एशिया पावर इंडेक्स-2025 जारी कर दिया है, जो एशिया के 27 देशों में सैन्य, आर्थिक, कूटनीतिक और सांस्कृतिक प्रभाव का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करता है। रिपोर्ट में क्षेत्रीय शक्ति में बड़े बदलावों पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें चीन एशिया की प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है। भारत लगातार ऊपर उठ रहा है और संयुक्त राज्य अमरीका के प्रभाव में पिछले वर्षों की तुलना में गिरावट आई है। रिपोर्ट आठ क्षेत्रों (सैन्य क्षमता, रक्षा नेटवर्क, आर्थिक ताकत, कूटनीतिक प्रभाव, सांस्कृतिक पहुंच, लचीलापन और भविष्य के संसाधन क्षमता) के आधार पर रैंक करती है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान शीर्ष 10 से बाहर है और उसे 16वां स्थान दिया गया है। रिपोर्ट में एशिया में भारत के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया गया है। 2025 में भारत ने 40.0 स्कोर के साथ मेजर पावर स्थिति की दहलीज को पार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत का यह उदय उसकी मजबूत आर्थिक वृद्धि और बढ़ती सैन्य क्षमता से प्रेरित है। हालांकि भारत की सैन्य और संसाधन वृद्धि महत्त्वपूर्ण रही है, लेकिन इसका कूटनीतिक और आर्थिक प्रभाव अभी तक इसकी क्षमताओं में वृद्धि से पूरी तरह मेल नहीं खा पाया है, जो आगे के विस्तार की अपार संभावना को दर्शाता है। केवल संयुक्त राज्य अमरीका और चीन ही सुपर पावर श्रेणी में

Advertisement

#AsiaPowerIndex2025 #IndiaMajorPower #GlobalIndia #LowyInstitute #IndiaRising #AsiaPowerShift #IndiaVsChina #PakistanRank16

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000