टेक्नोलॉजी से बदल रहा हिंदुस्तान, पेरिस में बोले मोदी, एफिल टॉवर पर भी काम कर रहा भारत का UPI – भारत केसरी टीवी

टेक्नोलॉजी से बदल रहा हिंदुस्तान, पेरिस में बोले मोदी, एफिल टॉवर पर भी काम कर रहा भारत का UPI

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस के पेरिस में आयोजित यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी उत्सव ‘विवाटेक 2026’। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत तकनीक के दम पर तेजी से बदल रहा है और भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष दोनों क्षेत्रों के टेक इकोसिस्टम को जोडऩे का काम कर रहा है। पीएम ने कि फ्रांस एक अहम पुल का काम कर रहा है, जो भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब ला रहा है। पीएम मोदी ने पिछले एक दशक में तकनीक के दम पर भारत में आए महा-बदलाव का खाका भी पेश किया। भारत आज तकनीक का इस्तेमाल वित्तीय समावेशन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन और कृषि जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में बहुत बड़े पैमाने पर कर रहा है। आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल लेन-देन का आधा हिस्सा अकेले भारत में होता है।

भारत की यह ताकत अब फ्रांस में भी दिखाई दे रही है, जहां लोग पेरिस के मशहूर एफिल टावर और पेरिस एयरपोर्ट पर भी यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान कर पा रहे हैं। डिजिलॉकर जैसी डिजिटल पब्लिक गुड्स आज दुनिया के सामने मिसाल हैं। पीएम ने कहा कि पिछले दशक में, भारत तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव के पीछे टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका है। उन्होंने एआई को नए सिरे से परिभाषित करते हुए कहा कि भारत के लिए एआई का सीधा मतलब ‘ऑल इन्क्लूसिव’ यानी सबका समावेश और सबका कल्याण है।

भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा टेलेंट पूल

पीएम ने कहा कि भारत एक खुला समाज है और दुनिया का सबसे बड़ा टेलेंट पूल है। हम नियमों को आसान बना रहे हैं और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000