ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर फोकस, धर्मशाला में 3.21 करोड़ की पशुपालन भवन का उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर फोकस, धर्मशाला में 3.21 करोड़ की पशुपालन भवन का उद्घाटन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

· पशुपालन विभाग की नई कार्यालय भवन का लोकार्पण

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में उपनिदेशक पशुपालन कार्यालय के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन किया। 3.21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भवन कांगड़ा जिला के पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में दूध के मूल्य में 21 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त, दूध पर दी जाने वाली परिवहन सब्सिडी 1.50 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। जिन किसान स्वयं अपने स्तर पर 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित दुग्ध संग्रह केंद्रों तक दूध लेकर जाते हैं, उन्हें 2 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जा रही है। इन सभी कदमों से पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कांगड़ा जिले के धघवार में 1.50 लाख लीटर क्षमता का दूध प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जबकि शिमला जिले के दत्तनगर दूध प्लांट की क्षमता में भी वृद्धि की गई है। सरकार की पहलों के कारण MILKFED की मजबूती हुई है, जो अब राज्य में 3 लाख लीटर दूध प्रतिदिन खरीद रही है, जबकि पिछली बीजेपी सरकार के समय यह मात्रा मात्र 90,000 लीटर थी।

कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, विधायक सुरेश कुमार, ऊन संघ के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देविंदर सिंह जग्गी व रामचंद्र पठानिया, पशुपालन सचिव रितेश चौहान, निदेशक पशुपालन संजीव कुमार धीमान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

#CMSukhu #RuralEconomy #AnimalHusbandry #HimachalNews #Milkfed #Kangra #Dharamshala #HPEconomy

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000