लाल किला धमाका: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले डरावने राज — फेफड़े फटे, कान के पर्दे चिरे, हड्डियां चकनाचूर – भारत केसरी टीवी

लाल किला धमाका: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले डरावने राज — फेफड़े फटे, कान के पर्दे चिरे, हड्डियां चकनाचूर

दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसने हादसे की भयावहता का अंदाजा और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतकों के कान के पर्दे फट गए, फेफड़ों और आंतों में तक भारी नुकसान हुआ। कई शवों में हड्डियों के टूटने और सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई लोगों की मौत मौके पर ही गंभीर अंदरूनी चोटों और भारी खून बहने के कारण हुई।

Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि विस्फोट की तरंगों ने ही शरीर के अंदरूनी अंगों को तहस-नहस कर दिया। खास बात यह है कि शवों या कपड़ों पर छर्रों के निशान नहीं मिले, जिससे यह संकेत मिलता है कि धमाका किसी अत्यधिक दबाव उत्पन्न करने वाले विस्फोटक से हुआ हो सकता है।

Advertisement

फोरेंसिक जांच के लिए शवों और कपड़ों के स्वैब नमूने रोहिणी स्थित FSL लैब भेजे गए हैं। डॉक्टरों को मृतकों के शरीर और कपड़ों में कुछ धातु के टुकड़े व सूक्ष्म कण मिले हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच जारी है।

Advertisement

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि धमाके के तीव्र झटके से कई लोग दीवारों से जा टकराए या हवा में उछलकर गिर पड़े, जिससे शरीर के ऊपरी हिस्से—विशेषकर सिर और छाती—पर गंभीर चोटें आईं। क्रॉस इंजरी पैटर्न से यह साफ है कि विस्फोट का प्रभाव बेहद व्यापक और विनाशकारी था।

Advertisement

Delhi blast, crimenews,breaking news,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000