पंजाब में अब 20 मिनट में होगी रजिस्ट्री: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किया ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम, घर बैठे मिलेगी सुविधा – भारत केसरी टीवी

पंजाब में अब 20 मिनट में होगी रजिस्ट्री: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किया ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम, घर बैठे मिलेगी सुविधा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पंजाब में अब 20 मिनट में रजिस्ट्री हो जाएगी। इसके अलावा लोग घर से भी रजिस्ट्री लिखवाकर ला सकते हैं। इसके अलावा,कोई तय रकम से ज्यादा रुपए मांगता है, तो उसके खिलाफ शिकायत भी की जा सकती है। गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब में ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम लांच करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब टोकन के जरिए तय वक्त मिलेगा। सीएम मान ने यह भी कहा कि अगर कोई चाहे तो सरकारी मुलाजिम रजिस्ट्री करने के लिए मशीन लेकर उनके घर तक भी आ जाएंगे। मोहाली के बाद इसे फतेहगढ़ साहिब में शुरू किया गया है। इसके बाद पूरे राज्य में लागू किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तहसील में जाने का डर लगता था। एक बार अंदर चले जाते थे, तो अरदास करते थे कि सही-सलामत बाहर निकल जाएं। कदम-कदम पर रिश्वत, कदम-कदम पर कमीशन, कदम-कदम पर एजेंट बैठे थे। एजेंट डराते थे कि यह काम नहीं हो सकता। पंगा पड़ जाएगा। फिर कहते थे कि करवा देते हैं और बदले में रुपए ले लेते थे। मगर, अब सारा झंझट खत्म हो गया है। अब 20 से 22 मिनट तहसील में आकर रजिस्ट्री या कोई भी काम करवाकर निकल सकते हैं। इसके लिए कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी। हर काम के लिए एक रसीद होगी। लिखित में होगा। कोई लिखित में दिए से ज्यादा पैसे लेता है, तो उस पर एक्शन होगा।

Advertisement

#EGRegistry #PunjabGovt #CMBhagwantMann #DigitalPunjab #CorruptionFreeServices #FatehgarhSahib #PunjabNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000