राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुई हिमाचल सरकार, मंदिरों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी – भारत केसरी टीवी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुई हिमाचल सरकार, मंदिरों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्वामित्व एवं प्रबंधन वाले मंदिरों में चढ़ावे की सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। यह कदम हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी के मामले के बाद उठाया गया है।

Advertisement

नई व्यवस्था के तहत अब दान पात्र खोलने से लेकर चढ़ावे की गिनती तक पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी के बीच होगी। सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी प्रबंधन वाले मंदिरों को भी इन सुरक्षा मानकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है।

एडवाइजरी के अनुसार सभी दान पात्र छेड़छाड़-रोधी (Tamper Proof) होंगे और प्रत्येक को एक विशिष्ट पहचान संख्या (Unique ID) दी जाएगी। दान पात्र केवल तय तिथि पर अधिकृत समिति की मौजूदगी में ही खोले जाएंगे। चढ़ावे की गिनती के दौरान पूरे समय वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी और गणना कक्ष सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा।

इसके अलावा मंदिरों के प्रवेश और निकास द्वार, दान पात्र, स्ट्रॉन्ग रूम, आभूषण कक्ष तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 180 दिनों (छह माह) तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि चढ़ावे से प्राप्त नकदी की गिनती के बाद अधिकतम एक कार्य दिवस के भीतर राशि अधिकृत बैंक खाते में जमा कराई जाए।

राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों से 30 दिनों के भीतर एडवाइजरी के अनुपालन की रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि मंदिरों में सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000