राज्यपाल का कड़ा सवाल: मंत्री कहते चुनाव समय पर, अधिकारी कहते हालात अनुकूल नहीं — आखिर बड़ा कौन? – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल का कड़ा सवाल: मंत्री कहते चुनाव समय पर, अधिकारी कहते हालात अनुकूल नहीं — आखिर बड़ा कौन?

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राजधानी शिमला स्थित एजी ऑफिस में ऑडिट वीक का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंत्री कह रहे हैं कि चुनाव समय से होंगे, जबकि सात जिलों के डीसी कह रहे हैं कि अभी हालात चुनाव कराने के लिए अनुकूल नहीं हैं। ये दोनों बयान विरोधाभासी हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए। अब मंत्री बड़ा है या अधिकारी? इसकी समीक्षा होनी चाहिए
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पंचायत चुनावों में हो रही देरी और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। शुक्रवार को राजधानी शिमला स्थित एजी ऑफिस में ऑडिट वीक का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में पंचायत चुनावों में देरी को लेकर सरकार और चुनाव आयोग दोनों को जिम्मेदार ठहराया। राज्यपाल ने कहा कि अगर चुनाव समय पर न हों तो राज्य में अस्थिरता पैदा होती है
पंचायती राज चुनाव करवाना राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। मंत्री कह रहे हैं कि चुनाव समय से होंगे, जबकि सात जिलों के डीसी कह रहे हैं कि अभी हालात चुनाव कराने के लिए अनुकूल नहीं हैं। ये दोनों बयान विरोधाभासी हैं#HimachalNews
#GovernorStatement
#PanchayatElections
#ElectionDelay
#LawAndOrder
#PoliticalUpdate
#BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000