28 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10° से नीचे, शिमला में बढ़ी ठंड; अगले कुछ दिन साफ रहेगा मौसम – भारत केसरी टीवी

28 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10° से नीचे, शिमला में बढ़ी ठंड; अगले कुछ दिन साफ रहेगा मौसम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक शुष्क माैसम बना रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के 28 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज हुआ है। शिमला में भी रात का पारा काफी गिर गया है। सोमवार को शिमला में न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को यह 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। आज शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली हुई है।

Advertisement

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 24 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर, हिमाचल को लद्दाख से जोड़ने वाली 435 किलोमीटर मनाली-लेह सड़क 20 नवंबर से आधिकारिक तौर पर वाहनों के लिए बंद कर दी जाएगी। सीमा सड़क संगठन की 70 आरसीसी ने भारी बर्फबारी की आशंका और सड़क पर ब्लैक आइसिंग जैसी खतरनाक परिस्थितियों को देखते हुए लाहौल-स्पीति और कुल्लू प्रशासन को इस संबंध में पत्र भेजा है।

Advertisement

राज्य में आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम है। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 6.0, भुंतर 4.5, कल्पा 2.6, धर्मशाला 8.0, ऊना 9.0, केलांग -0.2, पालमपुर 6.5, सोलन 5.6, मनाली 2.9, कांगड़ा 8.7,मंडी 7.8, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 6.9, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी -5.1, नारकंडा 6.8, भरमाैर 8.4, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 2.0, बरठीं 7.3, समदो 1.9, कसाैली 9.9, सराहन 5.2, देहरा गोपीपुर 9.0 व बजाैरा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, हमीरपुर में 25.4, हमीरपुर में 25.2, नाहन में 25.0, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 23.7, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 20.2, मनाली में 19.2 और केलांग में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।#ColdWave #HimachalWeather #Shimla #TemperatureDrop #Under10Degrees #WinterUpdate #WeatherForecast #ClearSkiesAhead #HPNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000