सोलन: विशेष अन्वेषण इकाई की कार्रवाई, आंजी रबोन में युवक 240 नशीली गोलियों सहित धरा – भारत केसरी टीवी

सोलन: विशेष अन्वेषण इकाई की कार्रवाई, आंजी रबोन में युवक 240 नशीली गोलियों सहित धरा

सोलन, मदन शर्मा 14 नवंबर 2025:

Advertisement

जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने सोलन शहर में गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आंजी रबोन स्थित एक फ्लैट में दबिश देकर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि मुरारी शाह नाम का व्यक्ति अपने फ्लैट में नशीली दवाइयों और गोलियों की अवैध बिक्री करता है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने फ्लैट पर छापामारी की और वहां मौजूद मुरारी शाह (49), पुत्र कुमार शाह, निवासी गांव आंजी, डाकखाना सपरून, जिला सोलन को मौके पर ही काबू कर लिया।

Advertisement

छापामारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से

Advertisement

240 टैबलेट (Tapentadol) — प्रतिबंधित नशीली दवाई

₹8,300 नकद बरामद किए।

पूछताछ के दौरान आरोपी कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद दवाइयों को Drug & Cosmetic Act के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आते हुए जब्त किया और आरोपी के विरुद्ध धारा 18 Drug & Cosmetic Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई।

गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद सामग्री को आगे की कार्यवाही के लिए ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000