दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती i20 कार में भीषण धमाका, 10 की मौत, कई घायल – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती i20 कार में भीषण धमाका, 10 की मौत, कई घायल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती आई-20 कार में भीषण विस्फोट, 30 घायल
देश की राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए जोरदार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। 24 लोग घायल हैं, जिन्हें LNGP अस्पताल भेजा गया है।  ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भडक़ गई। मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। दिल्ली पुलिस के अलावा एनआईए, एनएसजी, सीएफएल और फोरेंसिक की टीमें भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। यह धमाका आतंकी साजिश थी कि कोई हादसा, इस बारे में जांच की जा रही है।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास शाम 6.52 बजे ब्लास्ट हुआ। यह धमाका आई-20 कार में हुआ, जिसकी चपेट में आने से छह अन्य कारों के भी परखचे उड़ गए। घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाम एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। धमाके के बाद दिल्ली समेत मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

#DelhiBlast #RedFort #i20Explosion #BreakingNews #NationalAlert #NIAInvestigation #AmitShah #LNJPHospital #TerrorProbe #DelhiNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000