ब्रेकिंग न्यूज: बुद्धा जयंती पार्क में लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और यौन शोषण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके से सामने आया है। यहां बुद्धा जयंती पार्क में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़की के दोस्त हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं चाणक्यपुरी पुलिस ने जांच करते हुए इस मामले के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक लड़की बाहरी दिल्ली इलाके में परिवार के साथ रहती है। लड़की के मुताबिक मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बुद्धा गार्डन पार्क आई थी। वह यहां पर अपने दोस्तों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां युवक का एक और दोस्त भी पहुंचा। दोनों ने युवती को डरा-धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए।

पीड़िता किसी तरह करोल बाग थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। युवती ने पुलिस का बताया कि बुद्धा गार्डन पार्क में उसके दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस जानकारी के बाद करोल बाग पुलिस लड़की को लेकर चाणक्यपुरी थाने पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। चाणक्यपुरी पुलिस युवती को लेकर मंगलवार को बुद्धा गार्डन पहुंची और वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बुधवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000