धर्मशाला पुलिस ने राजस्थान से पकड़े दो साइबर ठग, एक करोड़ की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला पुलिस ने राजस्थान से पकड़े दो साइबर ठग, एक करोड़ की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दो लोगों से एक करोड़ की ठगी के दो मामलों में साइबर पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उक्त आरोपियों ने एक मामले में 72 लाख व दूसरे में 23 लाख का ऑनलाइन इन्वस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर चूना लगाया था। कुल मिलाकर इसमें 95 लाख की बड़ी ठगी हुई थी। पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने बड़ा बेकथू्र प्राप्त करते हुए साइबर अपराधियों को राजस्थान से धर्मशाला पहुंचाया है। साथ ही शातिर आरोपियों से सवा दो लाख की राशि भी रिकवर कर ली है। साइबर पुलिस थाना उत्तरी खड धर्मशाला ने दो प्रमुख साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त थे। इन अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 डी के तहत मामले दर्ज किए थे। पहला मामला 17 सितंबर, 2024 का है, जिसमें आरोपियों ने नगरोटा सूरियां के निवेशक से 71 लाख 62 हजार 850 की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में साइबर पुलिस की टीम ने आरोपी मनोज कुमार गुर्जर (निवासी, सालोड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, गंगापुर, राजस्थान) को राजस्थान के स्वाई माधोपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र से गिरफ्तार किया
दूसरा मामला पांच फरवरी 2024 को दर्ज हुआ, जिसमें पालमपुर के एक निवेशक से 22 हज़ार 25 हज़ार की धोखाधड़ी की गई

#CyberCrime #DharamshalaPolice #HimachalNews #OnlineFraud #CyberPolice #Kangra #RajasthanArrest #InvestmentScam #CrimeNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000