वाकनाघाट में साइबर सिटी स्थापित करने पर विचार : मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

वाकनाघाट में साइबर सिटी स्थापित करने पर विचार : मुख्यमंत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां डिजिटल टेक्नोलॉजीज और गवर्नेंस विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सोलन जिले के वाकनाघाट में 650 बीघा भूमि पर एक साइबर सिटी स्थापित करने की योजना बना रही है, जहां से डेटा स्टोरेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य आईटी-आधारित उद्यम संचालित होंगे। मुख्यमंत्री ने विभाग को परियोजना की विस्तृत रूपरेखा शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।

Advertisement

श्री सुक्खू ने आईटी क्षेत्र को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने और राज्य में आईटी बुनियादी ढांचे में निवेश आकर्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

वाकनाघाट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्य की गति तेज की जाए और केंद्र में एक एआई लैब स्थापित की जाए। उन्होंने कांगड़ा जिले के चैतड़ू और शिमला के मेहली में आईटी पार्कों का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने शासन में डिजिटल परिवर्तन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभागों को अपने कार्यों का डिजिटलीकरण करना चाहिए ताकि जनता को प्रभावी और नागरिक-हितैषी सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अधिकतम सरकारी सेवाएं लोगों को एक ही क्लिक पर उनके द्वार तक उपलब्ध कराई जा सकें।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर विभाग को पूर्ण रूप से आईटी समाधान अपनाने होंगे और पारदर्शिता व कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सरकारी अधिकारियों को ई-फाइल प्रबंधन और नई उभरती तकनीकों से परिचित कराने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए, जिससे इनका व्यापक उपयोग सभी विभागों में सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि उनकी घोषणाओं की ऑनलाइन प्रगति की निगरानी की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सचिवालय के सभी अधिकारियों को अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां डिजिटल टेक्नोलॉजीज और गवर्नेंस विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं इनोवेशन) गोकुल बुटैल, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सचिव (आईटी) आशीष सिंघमर, निदेशक (आईटी) डॉ. निपुण जिंदल, श्रम एवं रोजगार आयुक्त वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000