4 नवम्बर तक साफ रहेगा मौसम, शिमला-मनाली में बढ़ी ठंड की दस्तक – भारत केसरी टीवी

4 नवम्बर तक साफ रहेगा मौसम, शिमला-मनाली में बढ़ी ठंड की दस्तक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

राज्य में एक सप्ताह तक मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। राज्य में धूप खिलने से दिन के समय मौसम सुहावना रह रहा है। सोमवार और मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं बने। ऊना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री व राजधानी शिमला में 22.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 4 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में धूप निकलने से लोगों को दिन में हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड लगातार बढ़ रही है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रातें सर्द होती जा रही हैं और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में हिमाचल के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई है। जनजातीय जिलों में तो ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग बुधवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुकुमसेरी में पारा 0.2 डिग्री, ताबो में 0.8 डिग्री और कल्पा में 3.8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशनों शिमला और मनाली का तापमान भी लगातार गिर रहा है। बीते 24 घंटों में शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सैल्सियस#HimachalWeather #Shimla #Manali #ColdWave #IMDUpdate #HimachalPradesh #WeatherReport #HPNews #Tourism #WinterSeason

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000