शिमला IGMC में बड़ी सुविधा शुरू, अब न्यूरो और यूरोलॉजी मरीजों का होगा इलाज, इमरजेंसी में रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर – भारत केसरी टीवी

शिमला IGMC में बड़ी सुविधा शुरू, अब न्यूरो और यूरोलॉजी मरीजों का होगा इलाज, इमरजेंसी में रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

आईजीएमसी से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियान शिफ्ट किए गए विभागों की सेवाएं अब 24 घंटे आईजीएमसी में भी मिलेंगी। आईजीएमसी से न्यूरोलॉजी, एंडोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी और सीटीवीएस विभाग चमियाना शिफ्ट किए गए हैं। इन विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अब आईजीएमसी में भी मरीजों को 24 घंटे सेवाएं देंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार सुपर स्पेशलिटी विभागों के चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर लागू कर दिया है।

Advertisement

अस्पताल प्रबंधन की इस नई व्यवस्था से चमियाना शिफ्ट हो चुके विभागों के चिकित्सकों की सेवाएं अस्पताल के इमरजेंसी और भर्ती मरीजों को मिलना शुरू हो गई हैं। इससे आईजीएमसी के दिल, न्यूरो, सीटीवीएस से संबंधित विभागों की मरीजों को पेश आने वाली स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों का उपचार समय से हो सकेगा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं भी जारी रहेंगी।

Advertisement

नई व्यवस्था का चमियाना अस्पताल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल रॉव ने माना कि चमियाना शिफ्ट हुए विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं अब 24 घंटे उपलब्ध होंगी। इसके लिए अलग से  ड्यूटी रोस्टर बनाया जा रहा है। हर समय इन विभागों का कम से कम एक चिकित्सक उपलब्ध रहेगा। इसे बुलाने पर चिकित्सक आएगा।

मौसम में आए बदलाव और सर्दी बढ़ने से जुकाम तथा वायरल बुखार के मामले आने शुरू हो गए हैं। एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की खूब भीड़ उमड़ी।  बाल रोग विभाग में सौ और मेडिसन विभाग में 120 मरीजों ने चेकअप करवाया। डॉ. सोनिया कश्यप और डॉ. कपिल ने रोगियों की जांच की। इनमें जुकाम और बुखार के मामले अधिक रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर धर्माणी ने कहा कि बच्चों में भी बुखार और जुकाम के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को चिकित्सकों को दिखाने के बाद ही दवाओं का सेवन करवाएं। उन्होंने कहा कि वायरल फीवर एक दूसरे को फैलता है। इसलिए एहतियात बरतें तथा एक दूसरे का रूमाल इस्तेमाल न करें। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचाएं। खासकर बुजुर्ग सुबह की सैर करने से बचें तथा शाम को ही सैर करें।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री 15 अक्तूबर (बुधवार) को कसुम्पटी प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह पड़ेची में पंचायत घर का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। सुबह 11:30 बजे पटगैहर गांव में मंत्री जन शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद पटगैहर-धार सड़क का शिलान्यास करेंगे और दोपहर 1:20 बजे पड़ेची में पंचायत घर का लोकार्पण करेंगे। शाम 4:00 बजे मैहली में जन शिकायतें सुनने के बाद गुसान से बचटेली सड़क का शिलान्यास करेंगे।

 

#IGMC SHIMLA

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000