एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में “वरूंगल 2025” थीम पर फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन – भारत केसरी टीवी

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में “वरूंगल 2025” थीम पर फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी प्रथम वर्ष के नए छात्रों के स्वागत हेतु एक रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “वरूंगल 2025” रखी गई थी, जो युवाओं की ऊर्जा और भविष्य की कल्पना को दर्शाती है। इस अवसर पर एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की मैनेजिंग डायरेक्टर शचि सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ-साथ कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. अवनीत गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री सुरत सिंह, फाइनेंस ऑफिसर श्री मनोज शर्मा, होटल मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार चौहान, पॉलिटेक्निक की प्राचार्या डॉ. कंचन जसवाल ,इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री निशांत, तथा लॉ विभागाध्यक्ष श्री गुलशन सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।
फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जो विभिन्न खिताबों के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा थीं। अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर राउंड हुआ, जिसमें छात्रों की बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया। इस आधार पर तीन जोड़ों को विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया।मिस और मिस्टर फ्रेशर मिस दिवांशी और मिस्टर अजय मिस और मिस्टर टैलेंटेड मिस अलीशा। और मिस्टर राहुल। मिस और मिस्टर पर्सनैलिटी मिस आस्था और मिस्टर रिजुल। विजेताओं को पुरस्कार मैनेजिंग डायरेक्टर शचि सिंह और प्राचार्य प्रो. डॉ. अवनीत गुप्ता द्वारा प्रदान किए गए, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं। कार्यक्रम का समापन एक शानदार जैम सेशन के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भरपूर उत्साह के साथ भाग लिया और इस आयोजन को यादगार बना दिया। संस्थान द्वारा आयोजित यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि आपसी मेलजोल और आत्म-प्रस्तुतीकरण के लिए एक उत्कृष्ट मंच भी सिद्ध हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000