सतलुज किनारे ही नहीं, अन्य क्षेत्रों में भी बीमारी फैला रही रेत मक्खी, अध्ययन में हुआ खुलासा – भारत केसरी टीवी

सतलुज किनारे ही नहीं, अन्य क्षेत्रों में भी बीमारी फैला रही रेत मक्खी, अध्ययन में हुआ खुलासा

[MADAN  SHARMA]

Advertisement

रेत मक्खी यानी कटैनीय लीशमैनियासिस (सीएल) केवल सतलुज घाटी तक सीमित नहीं है। यह अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच चुकी है। इस मक्खी के काटने से त्वचा पर दाग पड़ते हैं, जो जल्दी नहीं भरते। समय पर इलाज नहीं किया गया तो यह बीमारी त्वचा की सूरत बिगाड़ देती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह मक्खी और इससे होने वाली बीमारी राज्य के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है, जिसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकीय असंतुलन है। हिमाचल प्रदेश के कई जिले अब इस बीमारी के संभावित खतरे की जद में हैं। समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

Advertisement

यह खुलासा आईसीएमआर-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली और आईजीएमसी शिमला के संयुक्त अध्ययन में हुआ है। हाल ही में विशेषज्ञों की एक टीम ने इस मक्खी की खोज और बीमारी पर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में किया अध्ययन किया। इस अध्ययन के अनुसार पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1988 से 2001 तक 38 मामले दर्ज किए गए।   वहीं 2001 से 2003 के बीच यह संख्या बढ़कर 161 तक पहुंच गई। 2016-17 के बीच केवल रामपुर मेडिकल परिसर में ही 337 मरीजों का उपचार किया गया।  आईसीएमआर-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के डॉ. गौरव कुमार, डॉ. भारत भाकुनी, डॉ. रमेश सी. धीमान और आईजीएमसी शिमला की डॉ. संध्या कुमारी ने इस पर संयुक्त अध्ययन किया।

Advertisement

शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि सीएल पर नियंत्रण के लिए जून से सितंबर के बीच विशेष अभियान चलाए जाएं। 1000 से 1250 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए। जिन जिलों में कोई मामला नहीं आया है, लेकिन मौसम-भौगोलिक स्थिति अनुकूल है, वहां सावधानी बरती जाए। अध्ययन से स्पष्ट है कि रेत मक्खियों की उपस्थिति और सीएल के फैलाव में मौसमी कारक जैसे तापमान, नमी और भू-आवरण की अहम भूमिका है। किन्नौर-रामपुर क्षेत्रों में भूमि उपयोग में बदलाव, जंगलों की कटाई और झाड़ीदार भूमि में वृद्धि से रेत मक्खियों को अनुकूल वातावरण मिल रहा है।

Advertisement
विशेषज्ञों के अनुसार यह मक्खी और इससे होने वाली बीमारी राज्य के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है, जिसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकीय असंतुलन है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000