सर्दियों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों लगती है ज्यादा ठंड? एक्सपर्ट से जानें कारण

सर्दियों की दस्तक के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। दिसंबर में हर गुजरते दिन के साथ पारा गिरता जा रहा है। ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों को घर से बाहर निकलते ही ठंड का अहसास होने लगता है। क्या आपने कभी गौर किया है कि ठंड का असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा होता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती हैं? घर हो या बाहर महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है? सर्दियों में कुछ लड़कियों को छोडक़र अधिकांश महिलाओं को लेयर पर लेयर कपड़े डालने के बाद भी बहुत ठंड लगती है। आइए जानते हैं इसका कारण एक्सपर्ट से।

Advertisement

कम मांसपेशियां
विशेषज्ञ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है? उन्होंने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर पर लो मास होता है। इसकी वजह से उनकी मांसपेशियां गर्मी उत्पन्न करने का प्रमुख स्रोत होती हैं। पुरुषों में ज्यादा मांसपेशियां होने के कारण उन्हें कम ठंड लगती है। महिलाओं के शरीर पर कम मांसपेशियां होती हैं, इसकी वजह से हीट का प्रोडक्शन कम होता है। इसी वजह से उन्हें ज्यादा ठंड लगती है।

Advertisement

लो मेटाबॉलिक रेट
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का दूसरा कारण है लो मेटाबॉलिक रेट. मेटाबॉलिज्म का अर्थ ही होता है शरीर की ऊर्जा खर्च करने का प्रोसेस। इसमें शरीर कैलोरी को ऊर्जा के रूप में परिवर्तित करता है,क्योंकि महिलाएं कम मांसपेशियां और कैलोरी जलाने की क्षमता रखती हैं। इसलिए उनकी मेटाबोलिक रेट भी कम होती है। इससे गर्मी का उत्पादन भी कम होता है,इसलिए उन्हें ज्यादा ठंड लगती है।

Advertisement

हार्मोनल प्रभाव
एक्सपर्ट के अनुसार महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का तीसरा कारण है हार्मोनल प्रभाव। महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन की मात्रा अधिक होती है, यह हार्मोन शरीर में रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है जिससे हीट लॉस होता है और हीट प्रक्शन भी नहीं होता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000