प्रदेश के 156 सीबीएसई स्कूलों में शुरू होंगी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय – भारत केसरी टीवी

प्रदेश के 156 सीबीएसई स्कूलों में शुरू होंगी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के 156 सीबीएसई स्कूलों में शुरू होंगी तीनों संकाय

· 18 स्कूलों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स शुरू करने की अधिसूचना जल्द

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर शिक्षा विभाग प्रदेश के नव संबद्ध 156 सीबीएसई स्कूलों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय शुरू करने की अंतिम चरण की प्रक्रिया में है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में शिक्षा विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें सामने आया कि 156 स्कूलों में से 18 स्कूल ऐसे हैं जहां अभी तीनों संकाय उपलब्ध नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी विषय विकल्प उपलब्ध कराए जाएं।

इन स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं किहार, बरा, बरसर, बटरान, सोहारी, चढ़ियार, कुंसल, लोहारड़ी, सलेटी, कोलनी ढलवान, अपर लंबागांव, निचार, सराहन (कुल्लू), बलदेयां, सैंज, ननखड़ी, कफोटा और बधेरा शामिल हैं। इन स्कूलों में अभी कॉमर्स या साइंस संकाय उपलब्ध नहीं था। अब वर्तमान शैक्षणिक सत्र से इन सभी स्कूलों में साइंस और कॉमर्स संकाय शुरू किए जाएंगे ताकि शैक्षणिक ढांचे को मजबूत किया जा सके और विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं और प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार पहले ही प्रदेश में 156 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न के तहत संचालित करने की मंजूरी दे चुकी है, जो हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि इन संस्थानों में आवश्यक शिक्षकों और अन्य स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

राज्य सरकार द्वारा 156 सीबीएसई संबद्ध स्कूलों को संचालित करने के निर्णय को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और इन स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ये सीबीएसई स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संगीत और कला जैसी सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर भी समान जोर दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000