Himachal: हिमाचल घूमने वालों के लिए खुशखबर, पर्यटन निगम के होटलों में एक कमरे पर 504 रुपये की बचत – भारत केसरी टीवी

Himachal: हिमाचल घूमने वालों के लिए खुशखबर, पर्यटन निगम के होटलों में एक कमरे पर 504 रुपये की बचत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

त्योहारी और शादी सीजन से पहले हिमाचल घूमने वालों के लिए खुशखबरी है। जीएसटी दरों में कमी के बाद 7500 रुपये दैनिक से कम किराये वाले कमरे सस्ते मिलेंगे। राज्य पर्यटन निगम ने भी नई दरें लागू कर दी हैं। इसके बाद 7,500 या उससे कम किराए वाले कमरों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत हो गया है। साथ ही 7,500 रुपये से ऊपर के कमरों पर जीएसटी 18 प्रतिशत ही रहेगा। इस कटौती से यात्रियों को प्रति रात न्यूनतम 371 और अधिकतम 504 रुपये तक की बचत होगी।

Advertisement

पर्यटन निगम की प्रदेशभर में करीब 56 होटल संपत्तियां हैं। इनमें से 52 होटलों पर जीएसटी कटौती का बदलाव लागू हो गया है। राजधानी के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ होटल में 7,200 वाले वीवीआईपी कमरे पर पहले 864 रुपये जीएसटी लगता था, अब यह घटकर केवल 360 रुपये रह गया है। 5,400 रुपये वाले सुपर डीलक्स की दर पहले 6,048 रुपये पड़ती थी, जो जीएसटी कटौती के बाद अब घटकर 5,670 रुपये हो गई है। पर्यटकों को प्रति रात 378 रुपये का फायदा हुआ

Advertisement
राज्य पर्यटन निगम ने भी नई दरें लागू कर दी हैं। इसके बाद 7,500 या उससे कम किराए वाले कमरों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत हो गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000