मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च की HiBiSCUS योजना, जैव विविधता संरक्षण के लिए 2 करोड़ रुपये जारी, 2 लाख किसानों को होगा बड़ा लाभ – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च की HiBiSCUS योजना, जैव विविधता संरक्षण के लिए 2 करोड़ रुपये जारी, 2 लाख किसानों को होगा बड़ा लाभ

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल बायोडायवर्सिटी स्टेकहोल्डर-लेड कंजर्वेशन यूनिफाइड स्कीम (HiBiSCUS) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड ने योजना के क्रियान्वयन के लिए वन विभाग को 2 करोड़ रुपये जारी किए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन और ग्रामीण लोगों के लिए टिकाऊ आजीविका के अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना से प्रदेश के लगभग 2 लाख किसान और 10 हजार सामुदायिक समूह लाभान्वित होंगे।

 

उन्होंने कहा कि योजना के तहत जैव विविधता बोर्ड, उद्योगों और किसानों की साझेदारी से कार्य किए जाएंगे। डिजिटल मॉनिटरिंग, जियो-टैग्ड फोटो, फील्ड निरीक्षण और ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

 

यह योजना राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के मॉडल पर आधारित है और इसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ पारंपरिक ज्ञान को जोड़ते हुए जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके तहत जैव विविधता प्रबंधन समितियों को मजबूत किया जाएगा, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए बाजार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

योजना के अंतर्गत वन, सामुदायिक, निजी और कृषि भूमि पर पौधारोपण, औषधीय पौधों का संरक्षण एवं खेती, नर्सरी विकास, क्षमता निर्माण और रोजगार के नए अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000