*विवाद के बाद स्वास्थ्य मंत्री का लंदन व फ्रांस दौरा स्थगित, बेटे को साथ ले जाने पर दी प्रतिक्रिया* – भारत केसरी टीवी

*विवाद के बाद स्वास्थ्य मंत्री का लंदन व फ्रांस दौरा स्थगित, बेटे को साथ ले जाने पर दी प्रतिक्रिया*

Bharat kesari tv

Advertisement

कर्नल धनीराम शांडिल बोले, हालात सामान्य होने पर छह महीने बाद करेंगे फॉरेेन टूअर
विदेशी तकनीक सीख कर हिमाचल में करेंगे लागू
सोशल मीडिया पर किरकिरी और विपक्ष के सवालों के बाद स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के नेतृत्व में विदेश जा रही स्वास्थ्य विभाग की दस सदस्यीय टीम का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह टीम सरकारी खर्चे पर विदेश जा रही थी और मंत्री का बेटा भी इसमें शामिल था। बेटे को साथ ले जाने पर मचे बवाल के बाद अब यह दौरा छह महीने के लिए टाल दिया है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सफाई देते हुए कहा कि अभी विदेश यात्रा पर नहीं जा रहे, बल्कि हालात सामान्य होने पर छह महीने बाद जाएंगे। विदेशों में स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छा काम हो रहा है और वहां से तकनीक सीखकर उसे हिमाचल में लागू किया जाएगा। बेटे के साथ विदेश जाने को लेकर उन्होंने कहा कि बेटा-बहू निजी खर्च पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य कारणों से बेटे को साथ ले जाना कोई गलत बात नहीं है। मंत्री ने अपनी गलती स्वीकारने के बजाय विदेश दौरे की खबरों पर आपत्ति जताई और कहा कि पत्रकारों को ऐसे मुद्दों पर नहीं, बल्कि ज्वलंत समस्याओं पर लिखना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000