एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष कार्यक्रम – भारत केसरी टीवी

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष कार्यक्रम

Solan Madan Sharma 25 September

Advertisement

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन में ‘थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट’ थीम पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, जिसे संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पी.पी. शर्मा और प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

इस रैली में फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आम लोगों को फार्मासिस्ट की भूमिका एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन और नारों के माध्यम से स्वास्थ्य के महत्व का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दूसरे चरण में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर प्रिया ठाकुर ने अपने संबोधन में फार्मासिस्ट के नैतिक दायित्व, समाज में उनकी भूमिका और चिकित्सा प्रणाली में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाइयों के प्रदाता नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार स्वास्थ्य सेवा प्रदाता हैं, जो मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुधार में अहम भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम का समापन फार्मेसिस्ट शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने फार्मेसी पेशे के प्रति अपनी निष्ठा और सेवा भावना की पुष्टि की। संस्थान द्वारा आयोजित यह आयोजन न केवल शैक्षणिक दृष्टि से प्रेरणादायक रहा, बल्कि छात्रों के सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000