पंजाब में बाढ़ का कहर: 2,000 गांव जलमग्न, 46 की मौत; PM मोदी 9 सितंबर को करेंगे दौरा – भारत केसरी टीवी

पंजाब में बाढ़ का कहर: 2,000 गांव जलमग्न, 46 की मौत; PM मोदी 9 सितंबर को करेंगे दौरा

चंडीगढ़। भारत केसरी टीवी

पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। राज्य के 23 जिलों के करीब 1,996 गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को गुरदासपुर जिले का दौरा करेंगे। वे हालात का जायजा लेने के साथ प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से भी बातचीत करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते रावी, सतलुज और व्यास नदियों में उफान आया है, जिससे पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के वित्त मंत्री हरप्रीत सिंह चीमा ने इसे पिछले पांच दशकों की सबसे भीषण बाढ़ करार दिया है।

उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 3.87 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 22,854 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राज्यभर में 200 से अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें 7,000 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। फसलों, पशुधन, घरों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीमें जुटी हैं। 144 नावों की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

बांधों की स्थिति पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पोंग डैम का जलस्तर 1,394.19 फीट पर पहुंच गया है, जो अधिकतम सीमा 1,390 फीट से ऊपर है। वहीं, भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,678.14 फीट दर्ज किया गया है।

फिरोजपुर जिले के तली गुलाम गांव में तेज बहाव की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सरकार का कहना है कि बाढ़ से पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की उम्मीद जताई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000