नेशनल रैंकिंग में 3 श्रेणियों में नौणी विश्वविद्यालय को मिला स्थान – भारत केसरी टीवी

नेशनल रैंकिंग में 3 श्रेणियों में नौणी विश्वविद्यालय को मिला स्थान

नौणी आरती शर्मा 05 सितम्बर, 2025

Advertisement

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (NIRF) 2025 की रैंकिंग जारी कर दी हैं। इन परिणामों की घोषणा कल नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा की गई। इस वर्ष रैंकिंग को 17 श्रेणियों में जारी किया गया, जिनमें से तीन श्रेणियों में डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी को स्थान मिला है।

Advertisement

देशभर में कृषि, वानिकी और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों में नौणी 12वाँ स्थान पर रहा। कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों के श्रेणी में देशभर के सभी आईसीएआर संस्थाओं को गिनकर, विश्वविद्यालय ने 20वाँ स्थान हासिल किया है।

Advertisement

विश्वविद्यालय ने निरंतर प्रगति दर्शाते हुए अपने अंकों में सुधार किया है। 2024 में 54.67 अंक से बढ़कर 2025 में 55.53 अंक प्राप्त किए हैं। 17 मानकों में से विश्वविद्यालय ने 9 मानकों में सुधार किया है तथा चार मानकों में पूर्ण अंक बनाए रखे हैं। यह सुधार मुख्यतः छात्र संख्या, प्राध्यापकों की योग्यता और अनुभव, शोध प्रकाशन, प्रकाशनों की गुणवत्ता, क्षेत्रीय विविधता और धारणा जैसे मानकों में बेहतर प्रदर्शन के कारण हुआ है।

Advertisement

विषय-विशेष रैंकिंग के अलावा, नौणी को देशभर के विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 101–150 बैंड तथा ओवरऑल श्रेणी में 151–200 बैंड में भी स्थान मिला है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि विश्वविद्यालय इन रैंकिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है, जो बागवानी और वानिकी के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार कार्यों के प्रति इसकी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कई मानकों में हमारे कुल अंकों में सुधार हुआ है, जो विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों को दर्शाता है। हालांकि, हम उन मानकों का भी विश्लेषण कर रहे हैं जहाँ हमारा प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, ताकि सुधारात्मक कदम उठाकर आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000