अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी – भारत केसरी टीवी

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

नई दिल्ली (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू करने की घोषणा कर दी है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पहले किए गए ऐलान का ही हिस्सा है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एक प्रारूप अधिसूचना जारी कर इस नए शुल्क की रूपरेखा सामने रखी है।

Advertisement

नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह बढ़ा हुआ टैरिफ 27 अगस्त 2025 की रात 12:01 बजे (ईस्टर्न डेलाइट टाइम) के बाद आयात किए जाने वाले या गोदाम से निकाले जाने वाले भारतीय उत्पादों पर लागू होगा। ट्रंप पहले ही कह चुके थे कि भारत से आने वाले सामान पर शुल्क को 25% से बढ़ाकर 50% किया जाएगा। अमेरिका का तर्क है कि यह कदम रूस से भारत की तेल खरीद के जवाब में उठाया गया है।

Advertisement

अमेरिका की रणनीति का लक्ष्य रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है, ताकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए वार्ता की मेज पर लाया जा सके। भारत पर लगाया गया यह “सेकेंडरी टैरिफ” भी उसी नीति का हिस्सा है।

Advertisement

भारत का पलटवार

भारत ने इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अनुचित बताया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट कहा कि भारत अपने ऊर्जा विकल्पों से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस से तेल खरीदने के लिए केवल भारत को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि चीन और यूरोप के कई देश भी यही कर रहे हैं, लेकिन उन पर सवाल नहीं उठाए जा रहे। जयशंकर ने इसे “तेल विवाद” को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास बताया और कहा कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता पर कायम रहेगा।

पीएम मोदी का सख्त बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों, पशुपालकों और छोटे कारोबारियों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा – “हम पर दबाव जरूर डाला जाएगा, लेकिन भारत हर चुनौती का सामना करेगा। हमारे लिए किसानों और छोटे उद्योगों की भलाई सबसे ऊपर है।”
मोदी ने अपने संबोधन में भगवान श्रीकृष्ण और महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ‘चक्रधारी कृष्ण’ और ‘चरखाधारी गांधी’ की शक्ति से प्रेरित है और किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000