ज़िला में पेट्रोल पंपों को आपातकालीन सेवाओं के लिए रिज़र्व स्टॉक रखना अनिवार्य* – भारत केसरी टीवी

ज़िला में पेट्रोल पंपों को आपातकालीन सेवाओं के लिए रिज़र्व स्टॉक रखना अनिवार्य*

कुल्लू आरती शर्मा 26 अगस्त

Advertisement

जिला कुल्लू में लगातार हो रही भारी वर्षा से सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 सहित वैकल्पिक मार्ग कांडी–कटौला भी कई स्थानों पर बंद होने से भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। प्रशासन का अनुमान है कि बहाली में एक से दो दिन का समय लग सकता है।

Advertisement

स्थिति को देखते हुए उपायुक्त कुल्लू एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष तोरुल एस. रवीश ने आदेश जारी किए हैं। इसके तहत जिले के सभी पेट्रोल पंपों को आपातकालीन सेवाओं के लिए आगामी आदेशों तक न्यूनतम रिज़र्व स्टॉक बनाए रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

Advertisement

निर्धारित नियमों के अनुसार 25,000 लीटर से अधिक क्षमता वाले पंपों को कम से कम 5000 लीटर डीज़ल और 3000 लीटर पेट्रोल रिज़र्व रखना होगा। 25,000 लीटर से कम क्षमता वाले पंपों को कम से कम 3000 लीटर डीज़ल और 2000 लीटर पेट्रोल रिज़र्व रखना होगा।

Advertisement

इसके अलावा हल्के वाहनों (LMV) को एक बार में अधिकतम 20 लीटर और भारी वाहनों (HMV) को 100 लीटर तक ही ईंधन मिलेगा। जबकि एम्बुलेंस, फायर टेंडर, आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई और सड़क बहाली कार्यों में लगे वाहनों को वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ईंधन उपलब्ध करवाया जाएगा।
किसी भी पेट्रोल पंप पर जमाखोरी या काला बाज़ारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश की अवहेलना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें दो वर्ष तक की सज़ा या जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000