महिला नशा तस्कर 15.35 ग्राम हेरोइन, नकदी और सोने के जेवरात सहित मिरान साहिब थाना पुलिस के हत्थे चढ़ी – भारत केसरी टीवी

महिला नशा तस्कर 15.35 ग्राम हेरोइन, नकदी और सोने के जेवरात सहित मिरान साहिब थाना पुलिस के हत्थे चढ़ी

जम्मू, मदन शर्मा 22 अगस्त 2025

Advertisement

नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सफलता हासिल करते हुए मिरान साहिब थाना पुलिस ने 21/22 अगस्त 2025 की दरमियानी रात को विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

Advertisement

इस दौरान लंगोटियन, तहसील आर.एस. पुरा, जिला जम्मू निवासी वानी बीबी पत्नी रहम अली के घर पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 15.35 ग्राम हेरोइन जैसी वस्तु, ₹1,00,720/- नकद और सोने के कुछ आभूषण बरामद किए, जिन्हें नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई माना जा रहा है।

Advertisement

इस अभियान का नेतृत्व थाना मिरान साहिब के एसएचओ इंस्पेक्टर आज़ाद मनहास ने एसडीपीओ आर.एस. पुरा और एसपी मुख्यालय जम्मू के पर्यवेक्षण में किया। पूरी कार्यवाही ईएमआईसी मराल्लियां की मौजूदगी में कानूनी औपचारिकताओं के साथ संपन्न की गई।

Advertisement

यह बरामदगी जम्मू पुलिस की नशे की इस बुराई के खिलाफ जारी जंग में एक और बड़ी कामयाबी है।

इस संबंध में थाना मिरान साहिब में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि इस नेटवर्क के पीछे और आगे जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके।

जम्मू पुलिस ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र को नशे की बुराई से मुक्त करना उसका लक्ष्य है। साथ ही जनता से अपील की कि वे नशा तस्करों व तस्करी में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस के साथ साझा करें।

जम्मू, 22 अगस्त 2025

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000