*सोलन मे छत पर टहलते समय HT लाइन की चपेट में आया युवक, 8 दिन बाद PGI में हारा जिंदगी की जंग – भारत केसरी टीवी

*सोलन मे छत पर टहलते समय HT लाइन की चपेट में आया युवक, 8 दिन बाद PGI में हारा जिंदगी की जंग

मदन शर्मा

Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत झाड़माजरी में करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक पिछले करीब 8 दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रोशन लाल पुत्र लाल देव पंडित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था। रोशन रोजगार के सिलसिले में बरोटीवाला आया था और झाड़माजरी बस स्टैंड के समीप एक किराए के मकान में रह रहा था। बीते 2 अक्तूबर की शाम को रोशन अपने कमरे की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान उसका हाथ छत के बेहद करीब से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गया। जोरदार करंट लगने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। वहां 7-8 दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चलता रहा, लेकिन करंट से शरीर को पहुंचे गहरे नुक्सान के कारण शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस स्टेशन की एक टीम पीजीआई चंडीगढ़ पहुंची। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000