मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम विजयी डॉ. शांडिल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता – भारत केसरी टीवी

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम विजयी डॉ. शांडिल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

सोलन मदन शर्मा दिनांक 17.08.2025

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय यहां व्यापार मंडल सोलन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Advertisement

उन्होंने इस अवसर पर सभी को जन्माष्टमी महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सदैव और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में कार्यक्रम को अधिक बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे तथा ज्यादा संख्या में टीमें भाग लेंगी।

Advertisement

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीम को व्यापार मंडल की तरफ से 51 हज़ार रूपये की राशि तथा उप विजेता टीम नैना टिक्कर को 11 हजार रूपये की राशि इनाम के रूप में दी गई।

Advertisement

नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, सेवा निवृत कर्नल डॉ. संजय शांडिल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश ठाकुर, जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य सन्धिरा सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी, प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल तथा नगर निगम सोलन के पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने प्रतियोगिता का आनन्द उठाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000