थिंक बिफोर यू क्लिक: एल आर बी.एड. विभाग में साइबर ठगी पर जागरूकता सत्र – भारत केसरी टीवी

थिंक बिफोर यू क्लिक: एल आर बी.एड. विभाग में साइबर ठगी पर जागरूकता सत्र

सोलन। मदन शर्मा भारत केसरी टीवी

Advertisement

एल आर बी.एड. विभाग, सोलन में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत “थिंक बिफोर यू क्लिक” थीम पर आधारित साइबर ठगी जागरूकता सत्र से हुई। इस कार्यक्रम में सन्होल पंचायत की प्रधान श्रीमती कुसुम ठाकुर,

Advertisement


वार्ड मेंबर श्रीमती हीरा देवी, एल आर संस्थान के शैक्षणिक निदेशक डॉ. पी.पी. शर्मा, पूर्व निदेशक शैक्षिक एवं लॉ विभाग के प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. नैन्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एनएसएस को-ऑर्डिनेटर मेघा ठाकुर ने सात दिनों की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए तीसरे दिन के कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को केंद्र में रखा। लॉ विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनीता वर्मा ने बी.एड. एनएसएस वालंटियर्स को साइबर ठगी के प्रकार, कारणों और उससे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।


द्वितीय सत्र के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान की अगुवाई में क्यार गांव में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों और दुकानदारों को बताया गया कि वे ओटीपी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और किसी संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें।

एल आर संस्थान की निदेशक (छात्र गुणवत्ता एवं कल्याण) शची सिंह ने “स्टे सेफ ऑनलाइन” का संदेश देते हुए बच्चों को साइबर सुरक्षा के 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया। बी.एड. विभाग की प्रधानाचार्य डॉ. निशा शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष एक छात्र का चयन प्री आरडी कैंप में हुआ था और इस बार छह वालंटियर्स का चयन हिमाचल प्रदेश के विकसित वाइब्रेंट कार्यक्रम में हुआ है।

इस अवसर पर बी.एड. विभाग के सभी शिक्षकगण एवं प्रथम व द्वितीय वर्ष के एनएसएस वालंटियर्स उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000