पर्यटकों से गुलजार होने लगे पर्यटन स्थल, शिमला में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंची – भारत केसरी टीवी

पर्यटकों से गुलजार होने लगे पर्यटन स्थल, शिमला में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंची

उत्तर भारत के सैलानियों से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल गुलजार होने लग गए हैं। इस वीकंड शिमला, कसौली, चायल, मनाली, डलहौजी में सैलानियों की संख्या बढ़ी है।  शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी और नारकंडा में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। कसौली में भी सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। बड़ी संख्या में सैलानी किन्नौर का भी रुख कर रहे हैं।हालांकि कश्मीर घटना के बाद दक्षिण भारत से बहुत कम संख्या में पर्यटक हिमाचल आ रहे हैं। 15 अप्रैल से शुरू हुए समर टूरिस्ट सीजन के दूसरे हफ्ते के बाद प्रदेश में घटी सैलानियों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

Advertisement

ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड काम ने रफ्तार पकड़ी है। इस वीकेंड से सभी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है।पहलगाम घटना के बाद हिमाचल में भी टूरिस्ट आने कम हो गए थे। इस वीकेंड से पर्यटकों का रश बढ़ना शुरू हो गया है।- गजेंद्र चंद ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000