सुरक्षित पर्यावरण और पौधारोपण एक दूसरे के पूरक – डॉ. शांडिल 76वां मण्डल स्तरीय वन महोत्सव आयोजित – भारत केसरी टीवी

सुरक्षित पर्यावरण और पौधारोपण एक दूसरे के पूरक – डॉ. शांडिल 76वां मण्डल स्तरीय वन महोत्सव आयोजित

सोलन आरती दिनांक 14.08.2025

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सुरक्षित पर्यावरण और पौधरोपण एक दूसरे के पूरक हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन के कथेड़ में वन विभाग द्वारा आयोजित 76वें मण्डल स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से पौधरोपण की शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि सभी के सहयोग से हरित हिमाचल का सपना साकार किया जाएगा।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सोलन ज़िला में वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों और पोधरोपण की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर देवदार का पौधा रोपित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को वनों के महत्व से अवगत करवाना और पौधरोपण की दिशा में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सबको अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिएं और रोपित पौधों की शिशु की तरह देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देखभाल से ही पौधा वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्षम बनता है और पृथ्वी को सुरक्षित रखने में सहायता करता है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि इस वर्ष ज़िला सोलन में 171.388 हैक्टेयर वन भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के 1,64,526 पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत ज़िला में विभिन्न महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों द्वारा 17 हेक्टेयर वन भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के 13,600 नए पौधे भी रोपित किए जाएंगे और इन पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान सरोज चौहान, ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा, जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, राजत थापा, व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बेहल, कांग्रेस नेता संधीरा सीनू, सक्षम शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, वन अरण्यपाल सोलन एन.पी. भरोट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, वनमंडलाधिकारी सोलन एच.के. गुप्ता सहित कांग्रेस पार्टीं के कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000