रोहित ठाकुर ने बौली गाँव में किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

रोहित ठाकुर ने बौली गाँव में किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

B.R.Sarena शिमला 29 जून, 2025
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान उप मण्डल जुब्बल में मौजूद थे जहाँ पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम वह बढ़ाल पंचायत के अंतर्गत बौली गाँव पहुंचे जहाँ पर उन्होंने 12 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने बौली ग्राम वासियो को इस निर्माण कार्य के लिए बधाई दी।
इस अवसर आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत बढ़ाल से उन्हें सदैव सहयोग मिला है जिसके लिए वह दिल से धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके शिक्षा मंत्री रहते पिछले अढ़ाई वर्ष के दौरान बढ़ाल पंचायत में अधिकतम और अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है और इस श्रृंखला में 7 सड़कों की सफल पासिंग हुई है। साथ ही 2 करोड़ 27 लाख की लागत से दोची-बौली-बधावली सड़क और 17 करोड़ की लागत से मिहाना खड्ड से बढ़ाल, लेहरोटी, पोखरी वाया शोबा, नालिबान सड़कों को पक्का किया गया है और अन्य सड़कों को भी शीघ्र ही पक्का किया जायेगा। साथ ही 1 करोड़ 55 की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोट के भवन को भी जनता को समर्पित किया गया है। इसके ठीक विपरीत पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में केवल 5 सड़कों की पासिंग हुई है जो अपने आप में विकास के मानको को दर्शाता है।

Advertisement

शिक्षा के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति
रोहित ठाकुर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हिमाचल निरंतर प्रगति कर रहा है जिसके परिणाम स्वरुप हिमाचल ने “एएसएआर” की रिपोर्ट में हिमाचल पूरे भारत में पहले स्थान पर पहुंच गया है और पिछले दिनों एनएएस के सर्वे में भी हिमाचल 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुँच गया गया जो हिमाचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जिसका का श्रेय वह प्रदेश के शिक्षकों को देते है। उन्होंने बताया कि शिक्षा को प्रभावी और गुणवत्ता युक्त बनाने की दिशा में प्रयत्न किये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत जुब्बल में शीघ्र ही एक बड़े शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण किया जायेगा।

Advertisement

वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
इसके पश्चात् शिक्षा मंत्री ने नव युवक मण्डल स्टेटा ब्रदर्स बटाड़ द्वारा आयोजित वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने खेलों की महत्ता पर बल देते हुए बताया कि खेल युवाओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और युवाओं को नशे से दूर भी रखते है। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल हमारे पहाड़ी क्षेत्र का एक ऐतिहासिक खेल है और इस खेल में बटाड़ गाँव से बड़े राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैँ। इसी दृष्टि से क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी निर्णय लिए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत खेल छात्रावास जुब्बल में वॉलीबॉल के अतिरिक्त कब्बडी और बैडमिंटन के खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने स्थानीय नवयुवक मण्डल को 50000 रूपये देने की घोषणा भी की।

Advertisement

यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड के निदेशक भीम सिंह झौटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथता, जुब्बल कोटखाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, अध्यक्ष युवा मण्डल जुब्बल विक्रांत सिथटा, स्थानीय पंचायत और साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधि, उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000