विदेश नौकरी के इच्छुक युवाओं को नहीं देने होंगे अब एजेंटों को मोटे पैसे: मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

विदेश नौकरी के इच्छुक युवाओं को नहीं देने होंगे अब एजेंटों को मोटे पैसे: मुख्यमंत्री

शिमला मदन शर्मा 16 जून 2025

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विदेशों में रोजगार के लिए एक अहम कदम उठाया है। राज्य को अब आधिकारिक रूप से विदेश रोजगार के लिए सरकारी भर्ती एजेंसी का दर्जा मिल गया है। विदेश मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HPSEDC) को रिक्रूटमेंट एजेंट लाइसेंस (RAL) जारी कर दिया है।

Advertisement

इससे HPSEDC को विदेशी नियोक्ताओं के लिए भारतीय कामगारों की भर्ती की वैधता मिल गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब हिमाचल भी उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है जो निजी एजेंटों की बजाय सरकारी स्तर पर विदेश रोजगार की सुविधा दे रहे हैं।

Advertisement

इससे युवाओं को गुमराह होने से बचाया जा सकेगा और उन्हें असली व वैध रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, HPSEDC अंतरराष्ट्रीय रोजगार नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से कार्य करेगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000