एलआरबी एड संस्थान सोलन में शहीद जवानों को अनोखी श्रद्धांजलि – “एक पेड़, वीर के नाम” – भारत केसरी टीवी

एलआरबी एड संस्थान सोलन में शहीद जवानों को अनोखी श्रद्धांजलि – “एक पेड़, वीर के नाम”

सोलन, मदन शर्मा [21/5/2025]:
एलआरबी एड संस्थान सोलन में हाल ही में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की थीम थी “एक पेड़, वीर के नाम”, जिसके अंतर्गत बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर माहौल को भावुक कर दिया। उन्होंने शहीदों के साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।


संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. निशा ने इस मौके पर कहा, “हमारे भारतीय सैनिक मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं। ‘एक पेड़ वीर के नाम’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का माध्यम है। हम तभी सच्चा सम्मान दे पाएंगे, जब हर नागरिक एक पेड़ लगाएगा।”

कार्यक्रम में सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भी पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और छात्रों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में सहभागी बनें। यह आयोजन न केवल वीर शहीदों को सम्मान देने की एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देती हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000