शिमला में फर्जी सीआईडी अफसर बनकर बुजुर्ग तीमारदार से 29,000 रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार जा रहे बुजुर्ग से नशा तस्करी – भारत केसरी टीवी

शिमला में फर्जी सीआईडी अफसर बनकर बुजुर्ग तीमारदार से 29,000 रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार जा रहे बुजुर्ग से नशा तस्करी

के शक में तलाशी लेकर ठगी, चलौंठी से पकड़ा गया आरोपी

Advertisement

शिमला, 13 अप्रैल – राजधानी शिमला में एक शातिर ठग ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग तीमारदार से 29,000 रुपये ठग लिए। आरोपी ने आईजीएमसी अस्पताल से लक्कड़ बाजार जा रहे 63 वर्षीय हरिलाल को लिफ्ट दी और नशा तस्करी का डर दिखाकर उनकी तलाशी ली। इसी दौरान आरोपी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और फरार हो गया।

Advertisement

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को चलौंठी क्षेत्र से धर दबोचा और ठगे गए पूरे 29,000 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Advertisement

मुख्य तथ्य:

Advertisement

आरोपी की पहचान मिथुन निवासी कोटखाई के रूप में हुई है।

आरोपी ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डराया।

आईपीसी की धारा 307 और अन्य धाराओं में केस दर्ज।

आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

ठगी के लिए गाड़ी भी उधार ली थी, जिसका पुलिस ने पता लगा लिया है।

पुलिस को शक है कि आरोपी गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो अस्पतालों के आसपास तीमारदारों को निशाना बनाता है।

एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000