बद्दी न्यूज : किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – राम कुमार चौधरी – भारत केसरी टीवी

बद्दी न्यूज : किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – राम कुमार चौधरी

बद्दी। उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन विभाग देख रहे मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों-बागवानों के हित में कल्याणकारी योजनाओं कार्यान्वित की जा रही है। राम कुमार चौधरी आज नालागढ़ में आयोजित अखिल भारतीय किसान कांग्रेस द्वारा किसान सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

Advertisement

राम कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्र के मलपुर में धान की फसल खरीदने के लिए मण्डी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है तथा प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश की सभी मण्डियों में मूलभूत सुविधाएं एवं आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य एवं उन्नत तकनीक प्रदान करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार यथा सम्भव प्रयास कर रही है।

Advertisement

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार पशु पालन तथा दूध उत्पादन को प्राकृतिक खेती से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित कर रही है। किसानों की आय में बढ़ौतरी के उद्देश्य से गाय के दूध का समर्थन मूल्य 38 रुपए से बढ़कार 45 रुपए तथा भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए प्रति लीटर किया गया है।

Advertisement

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। कृषि पर निर्भर होकर किसान अपनी आर्थिकी मज़बूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत रड़याली में अनाज मण्डी खोलने की औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है ताकि इस क्षेत्र के किसान लाभान्वित हो सके।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल खेरा, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सतपाल सिंह खेरा, राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक किसान कांग्रेस रवि शर्मा, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर, वी.आर. पाटिल, जसवीर सिंह, सोहन वर्मा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000