मुख्यमंत्री ने किया काव्य संग्रह “बुरांश : शब्दों की खुशबू” का विमोचन – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने किया काव्य संग्रह “बुरांश : शब्दों की खुशबू” का विमोचन

शिमला, भारत केसरी टीवी 6 अप्रैल

Advertisement

शनिवार देर सायं शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा कवयित्री एवं शिक्षिका अनुपमा शर्मा द्वारा रचित काव्य संग्रह “बुरांश : शब्दों की खुशबू” का विमोचन किया। अनुपमा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका), हमीरपुर में अंग्रेज़ी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कविताएं मानवीय भावनाओं की गहराई, टूटे रिश्तों का दर्द, आत्मचिंतन की एकांतता और प्रकृति की शांति के बीच नए आरंभ की चाह को सुंदरता से व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि यह संग्रह जीवन के भावनात्मक ताने-बाने से जुड़ा है और आत्मा की आंतरिक यात्रा को काव्य के माध्यम से उजागर करता है।

Advertisement

यह 56 पृष्ठों की काव्य पुस्तक सतलुज पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित की गई है और इसकी कीमत ₹150 है। इस पुस्तक की बिक्री से प्राप्त आय मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को समर्पित की जाएगी। साहित्यिक अभिरुचि के साथ-साथ अनुपमा शर्मा बाइक राइडिंग, खेलकूद और ट्रेकिंग की भी शौकीन हैं। प्रकृति से उनका गहरा लगाव उनकी रचनाओं में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

Advertisement

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000