कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर

3 अप्रैल 2025, नई दिल्ली/ हिमाचल प्रदेश: सुभाष शर्मा

Advertisement

पूर्व केंद्रीय श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज लोकसभा में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बताये कि उन्होंने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से पैसे क्यों लिये और इन पैसों का उन्होंने क्या किया?

Advertisement

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” भारतीय सेना हमारे देश की आन-बान-शान है और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सेना योगदान भी देती है और ज़रूरत पड़ने पर अपना सर्वोच्च बलिदान देकर माँ भारती के सम्मान की रक्षा करती है। इसके विपरीत कांग्रेस का हाथ हमेशा विदेशी ताकतों के साथ रहता है। इन्होंने हजारों एकड़ भारतीय भूमि दुश्मनों के हवाले कर दी। हिंदू-चीनी भाई-भाई की बात करने वाली कांग्रेस बताये कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि अक्साई चिन को चीन ने हथिया लिया और आप हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठे रहे? कांग्रेस बताये कि जब चीन ने हमारी पीठ पर छुरा भोंकने का काम किया तो उस समय यहाँ किसकी सरकार थी। उसके बाद भी जब हमारी सेना डोकलाम में अपनी वीरता का परिचय दे रही थी तब राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। डोकलाम संकट के समय कांग्रेस के नेता सेना के साथ खड़े होने के बजाय चीनी अधिकारियों के साथ आख़िर क्यों चाइनीज़ सूप पीते रहे? कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से पैसे क्यों लिए और आख़िर उस पैसे का कांग्रेस ने क्या किया? इस बात पर कांग्रेस आख़िर जवाब क्यों नहीं दे जयती? आज मोदी सरकार में हम कह सकते हैं कि डोकलाम की घटना के समय भारत की सेना ने चिन को मुँहतोड़ जवाब दिया था। प्रधानमंत्री जी सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं सीमा पर गये, रक्षा मंत्री भी गये। भारत की एक इंच ज़मीन भी कोई नहीं हथिया पाया तो मोदी जी के नेतृत्व में वो हमारी सेना ने कर के दिखाया। कुछ लोग चीन के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाते हैं और अपनी राजनैतिक रोटियाँ सेंकते हैं।कांग्रेस को जवाब देना ही होगा कि उन्होंने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीन से पैसा क्यों लिया?

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000