*हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार: बेरोज़गारी बढ़ाने की फ़ैक्ट्री!* ✍🏻अरुष गुप्ता – भारत केसरी टीवी

*हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार: बेरोज़गारी बढ़ाने की फ़ैक्ट्री!* ✍🏻अरुष गुप्ता

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 01/04/25

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की निकम्मी, भाजपा आईटी सैल जिला संयोजक अरुष गुप्ता ने कहा नाकारा और जुमलेबाज़ कांग्रेस सरकार प्रतिदिन नए-नए कारनामे करके यह साबित कर रही है कि उसे बेरोज़गारों की कोई चिंता नहीं है। चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे कि पहली कैबिनेट मीटिंग में ही 1 लाख नौकरियाँ दी जाएँगी, लेकिन नतीजा क्या निकला? शून्य! ज़ीरो! ढोल की पोल खुल गई!

Advertisement

अब हाल देखिए, प्रदेश में लाखों बेरोज़गार सड़कों पर धक्के खा रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान उनकी ओर नहीं है। नयी नौकरियाँ देना तो दूर, जो योग्य युवा हैं, वे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और जिनकी आयु निकलती जा रही है, उनके लिए सरकार ने दरवाजे बंद कर दिए हैं। लेकिन वहीं, रिटायर होने वाले अफ़सरों को बार-बार एक्सटेंशन दी जा रही है! आखिर यह मज़ाक कब तक चलेगा? क्या यह प्रदेश केवल रिटायर्ड अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा?

Advertisement

बेरोज़गार युवाओं को डंडों से उठाया जाता है, लेकिन अफ़सरों को कुर्सी से नहीं हटाया जाता!

Advertisement

प्रदेश में आज हालात यह हो गए हैं कि जो नौजवान रोज़गार की मांग करते हैं, उन्हें पुलिस के डंडों से उठाया जाता है, धरना प्रदर्शन करने पर मुकदमे लगाए जाते हैं, लेकिन जो लोग रिटायर होकर घर बैठने वाले हैं, उन्हें एक्सटेंशन देकर फ़िर से कुर्सी पर बैठा दिया जाता है। क्या यही कांग्रेस सरकार का “युवा हितैषी” चेहरा है?

नौकरियाँ किसे मिल रही हैं?

यह भी कोई राज़ नहीं है कि जो गिनी-चुनी नौकरियाँ दी गई हैं, वे कांग्रेस के मंत्रियों के रिश्तेदारों, उनके चमचों और चहेतों को दी गई हैं। आम युवाओं के लिए तो सरकार के पास समय ही नहीं है। बेरोज़गार युवा सड़कों पर धक्के खा रहे हैं और कांग्रेस सरकार ऐश कर रही है!

सीएम साहब, हिमाचल को बर्बाद मत कीजिए!

मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को सोचना चाहिए कि अगर वे इसी तरह अपनी नालायकी और पक्षपात से शासन चलाते रहे तो जनता उन्हें अगले चुनावों में ऐसा जवाब देगी कि वे इतिहास बन जाएंगे। हिमाचल के युवाओं ने आपको वोट इसीलिए नहीं दिया था कि आप रिटायर्ड अफ़सरों को एक्सटेंशन दो और बेरोज़गारों को धक्के खाने पर मजबूर कर दो।

जनता को अब जवाब देना होगा!

हिमाचल की जनता को अब यह समझ लेना चाहिए कि यह कांग्रेस सरकार बेरोज़गारी मिटाने नहीं, अपितु बेरोज़गारों को कुचलने के लिए आई है। अगर अभी भी इस सरकार के विरुद्ध आवाज़ नहीं उठाई गई, तो आने वाले वर्षों में नौकरियाँ केवल नेताओं के रिश्तेदारों और अफ़सरों की दूसरी पीढ़ी के लिए ही बचेंगी।

इस सरकार का पूर्ण रूप से विरोध किया जाना चाहिए, इसे उखाड़ फ़ेंकने का समय आ गया है!

#कांग्रेस_हटाओ_युवाओं_को_बचाओ
#बेरोज़गारों_के_साथ_न्याय_करो

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000